| 812 | 23-07-2026 KOLKATA |
| मेट्रो रेलवे में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन | |
मेट्रो रेलवे में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन
कोलकाता : 15 जुलाई, 2026 : महाप्रबंधक श्री प्रेम सागर गुप्ता की अध्यक्षता में मेट्रो रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मेट्रो रेल भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक ने राजभाषा कार्यों को संवैधानिक दायित्व बताते हुए सभी विभागों को राजभाषा में कामकाज को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। समिति को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर सह मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री सुशांत सरकार ने मेट्रो रेलवे में राजभाषा के उपयोग को बढ़ाने के लिए आयोजित किए जानेवाले विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए छोटे-छोटे प्रयासों द्वारा राजभाषा को अपने दैनिक कार्यों में लागू करने का अनुरोध किया।
इस मौके पर महाप्रबंधक द्वारा मेट्रो रेलवे की राजभाषा पत्रिका ‘मेट्रो चेतना’ के 39वें अंक का विमोचन भी किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्रीय रेल हिंदी निबंध, वाक एवं टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में सफल होनेवाले प्रतिभागियों को महाप्रबंधक द्वारा प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्रीमती किरण बोस द्वारा हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के जीवन और कृतियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई।
अंत में समिति के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक महोदय के आशीर्वचन के साथ बैठक समाप्त हुई।
------------------------------

Accessibility Controls