‘मेट्रो रेलवे’ में ‘राजभाषा पखवाड़ा-2023’ का शुभारंभ
कोलकाता: 14 सितंबर, 2023 : ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर मेट्रो रेलवे, कोलकाता के मुख्यालय स्थित सभागार में राजभाषा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर सह मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री सतीश कुमार एवं उपस्थित अन्य वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेट्रो रेलवे में इस वर्ष 14.09.2023 से 27.09.2023 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
इस मौके पर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ‘हिंदी दिवस’ पर जारी रेलमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसी क्रम में प्रधान मुख्य इंजीनियर श्री वी.के.श्रीवास्तव द्वारा महाप्रबंधक, मेट्रो रेलवे के लिए लिखित ‘हिंदी दिवस’ संदेश भी पढ़ा गया। कार्यक्रम में कई प्रधान विभागाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण शरीक हुए।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री सतीश कुमार ने किया । उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही हिंदी दिवस का उदघाटन समारोह संपन्न हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम के तुरंत बाद अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक ‘चित्र देखें कहानी लिखें’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
.jpg)
.jpg)