‘मेट्रो रेलवे’ में ‘राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारंभ
कोलकाता: 19 सितंबर, 2022 : मेट्रो रेलवे, कोलकाता के मुख्यालय स्थित सभागार में राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारंभ हुआ। यह पखवाड़ा 29.09.2022 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा। पखवाड़ा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा से संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेट्रो रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री एच.एन. जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री राजेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। अपर महाप्रबंधक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के इस उत्सव में साकारात्मक भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर प्रधान विभागाध्यक्षगण, विभागध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उद्घाटन कार्यक्रम के तुरंत बाद अधिकारियों के लिए एक प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी श्रीमती किरण बोस ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।


