मेट्रो रेलवे में राजभाषा तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन
कोलकाता : 28 नवंबर, 2024 : मेट्रो रेलवे, कोलकाता के राजभाषा विभाग एवं कार्मिक विभाग के समन्वय से मेट्रो रेल में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मियों के लिए ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न : रोकथाम, निषेध और निवारण (POSH)’ विषय पर एक संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती अंबिका जैन और मेट्रो रेलवे में POSH समिति के सदस्यों का राजभाषा अधिकारी द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती अंबिका जैन ने विषयवस्तु पर अपने व्यापक अनुभव और जानकारी साझा किए। विषय पर चर्चा-परिचर्चा करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में मेट्रो रेलवे में अध्यक्ष, आंतरिक समिति (POSH), श्रीमती अंजलि केसरी, उप मुसिदूइं/नि. एवं सदस्य श्रीमती किरण बोस, राजभाषा अधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति देते हुए POSH अधिनियम के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा को सुरक्षा प्रदान करनेवाले सभी नीति नियमों और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही मेट्रो रेलवे में आंतरिक समिति के वर्तमान पदाधिकारियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के क्रम में ही मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती अंबिका जैन द्वारा मेट्रो रेलवे की राजभाषा पत्रिका ‘मेट्रो चेतना’ के 35वें अंक (ई-संस्करण) का भी अनावरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण बोस, राजभाषा अधिकारी ने किया। अंत में श्रीमती अंजलि केसरी, उप मुसिदूइं/नि. द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।
………………………..
